गोरखपुर में शिक्षक एचके यादव की स्मृति में समारोह: 10 हस्तियों को मिला ‘गोरखपुर रत्न’ सम्मान, चार क्षेत्रों के दिग्गजों का बढ़ा मान

शहर के प्रख्यात गणित शिक्षक स्व. एचके यादव की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य और खेल जगत से जुड़े 10 विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘गोरखपुर रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप राजकीय विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रशेखर रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
समारोह में चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. राधा जीना और डॉ. नवनीत जयपुरियार, साहित्य से वेद प्रकाश पांडेय और सैयद आसिम रऊफ, खेल क्षेत्र से पन्ने लाल यादव और प्रेम शाही तथा शिक्षा क्षेत्र से रीता श्रीवास्तव, डॉ. राम नारायण सिंह, डॉ. राम ललित सिंह और नन्द प्रसाद यादव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए गोरखपुर रत्न सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो. चंद्रशेखर के साथ वेद प्रकाश पांडेय, पन्ने लाल यादव और एसएसबी के कमांडेंट अनिल यादव ने भी अपने विचार साझा किए।
वृद्धाश्रम और छात्रावास बनाने की योजना
कार्यक्रम के आयोजक और स्व. एचके यादव के पुत्र हृदयेश यादव ने कहा कि भविष्य में उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए एक वृद्धाश्रम और अनाथ बच्चों के लिए छात्रावास स्थापित करने की योजना है। समारोह का आयोजन गायत्री यादव हृषिकेश यादव सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से अनुराग यादव, राजकुमार यादव, सुनील यादव और उत्कर्ष यादव ने किया। कार्यक्रम में शहर के अनेक लोग मौजूद रहे।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









