आधी रात प्रेमी के घर पहुंची युवती: शादी की जिद पर अड़ी, पंचायत के बाद देर शाम हुआ निकाह

गोरखपुर|1 घंटा पहले
शादी की जिद पर अड़ी, पंचायत के बाद देर शाम हुआ निकाह

गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बन गया। जब मंगलवार की आधी रात करीब दो बजे एक युवती सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उससे तत्काल शादी करने की मांग करने लगी। युवती के अचानक घर पहुंचने से युवक के परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की।

युवती ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि युवक पिछले चार वर्षों से उसे शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए हुए था। अब वह विवाह से पीछे हट रहा है। मामला सामने आने के बाद गांव के सम्मानित लोगों और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पूरे दिन चली पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई और मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया गया।

सहमति से हुआ निकाह

पंचायत के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। एक ही समुदाय से संबंध रखते हैं। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से विवाह कराने का निर्णय लिया गया। बुधवार शाम करीब आठ बजे गांव की मस्जिद में इमाम की मौजूदगी में दोनों का निकाह संपन्न कराया गया। चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से निकाह करा दिया गया। युवती के परिजनों ने भी पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया है। वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।