गोरखपुर में इश्क में बगावत: 70 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी युवती, बोली- बॉयफ्रेंड से शादी नहीं हुई तो दे दूंगी जान

प्यार में जिद जब हद पार कर जाए तो हालात खतरनाक हो जाते हैं। गोरखपुर जिले में एक 18 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
मामला बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, युवती का पिछले करीब चार साल से एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, जो 21 अप्रैल को होनी थी। युवती इस रिश्ते के खिलाफ थी और लगातार अपने प्रेमी से ही शादी कराने की मांग कर रही थी, लेकिन परिवार के नहीं मानने पर उसने यह कदम उठा लिया।
टंकी पर चढ़कर दी जान देने की धमकी
मंगलवार देर शाम युवती अचानक गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी—“मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, मैं उसी से शादी करूंगी। अगर किसी ने मुझे रोकने की कोशिश की तो मैं कूद जाऊंगी।” युवती की इस हरकत से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस तनावपूर्ण घटनाक्रम के बाद अधिकारियों की सूझबूझ और परिजनों के हस्तक्षेप से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों से की बात
इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां आपसी बातचीत के जरिए मामला शांत कराया गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










