गोरखपुर में निर्माणाधीन महिला शरणालय पहुंचे कमिश्नर: किशोर न्याय बोर्ड का किया औचक निरीक्षण, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

गोरखपुर|
किशोर न्याय बोर्ड का किया औचक निरीक्षण, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

चरगावां में निर्माणाधीन राजकीय महिला शरणालय और राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर)/किशोर न्याय बोर्ड का कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता देखी। कमिश्नर ने सभी अवशेष काम 15 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए।

महिला शरणालय के संरचनात्मक कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि फिनिशिंग का काम चल रहा है। बाह्य विकास के कार्य अभी बाकी हैं। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने यूपीआरएनएसएस प्रथम, गोरखपुर के अधिशासी अभियंता को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कराने को कहा। खाली स्थानों पर पौधरोपण और घास लगाने के साथ बाह्य विकास बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए।

किशोर गृह के काम लगभग पूरे

इसके बाद कमिश्नर ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) और किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय का निरीक्षण किया। मुख्य भवन समेत अन्य काम लगभग पूरे मिले और गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने सीएंडडीएस यूनिट-14 के प्रोजेक्ट मैनेजर को डिजाइन के अनुरूप बाह्य विकास पूरा कराने तथा परिसर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता और ठेकेदार मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।