गोरखपुर में DDA इंजीनियर पर FIR: पीरियड्स में अप्राकृतिक संबंध बनाने का पत्नी ने लगाया आरोप, पति समेत पांच नामजद

गोरखपुर|
पीरियड्स में अप्राकृतिक संबंध बनाने का पत्नी ने लगाया आरोप, पति समेत पांच नामजद

शाहपुर क्षेत्र की महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति दिल्ली विकास प्राधिकरण में असिस्टेंट इंजीनियर है। आरोप है कि दिल्ली स्थित फ्लैट में पति ने उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक और अप्राकृतिक संबंध बनाए। पीरियड्स के दौरान भी जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर मारपीट करने और अश्लील फिल्में दिखाकर प्रताड़ित करने की बात भी तहरीर में कही गई है। महिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2022 को दिल्ली में सरकारी नौकरी करने वाले युवक से ऑफिसर्स क्लब में हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया। आरोप है कि करीब 15 लाख रुपये नकद, जेवर, परिवार के सदस्यों के लिए गहने और घर-गृहस्थी का सामान समेत लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल में एक करोड़ रुपये दहेज नहीं मिलने का ताना दिया जाने लगा। महिला के मुताबिक सास-ससुर कहते थे कि बेटे की अच्छी सरकारी नौकरी होने के कारण एक करोड़ रुपये दहेज मिलना था, लेकिन शादी से उन्हें नुकसान हो गया।

विरोध करने पर करता था मारपीट

पीड़िता के मुताबिक फरवरी 2023 में वह पति के साथ दिल्ली चली गई। उसका कहना है कि वहां पति का व्यवहार और खराब हो गया। तहरीर के अनुसार वह पीरियड्स के दौरान भी जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। महिला ने पति पर अश्लील फिल्में देखने और उसी आधार पर उसे प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। उसने यह बात सास-ससुर को बताई तो आरोप है कि उन्होंने पति का पक्ष लिया और उसे ही अपमानित किया।

कई बार कमरे में किया गया बंद

महिला ने ससुराल वालों पर उसके जेवर, कीमती कपड़े और स्त्रीधन अपने पास रखने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक उसे कई बार कमरे में बंद किया गया और भोजन तक नहीं दिया गया। ससुर पर शराब के नशे में कमरे में घुसकर अशोभनीय हरकत करने का भी आरोप है। दिल्ली के हौज खास स्थित घर में देवर और देवरानी के आने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया गया। महिला का कहना है कि सभी लोग मायके से 50 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाते थे।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता के अनुसार 28 मार्च 2025 को पति ने मारपीट कर उसे दिल्ली स्थित घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह गोरखपुर में मायके में रह रही है। महिला का कहना है कि उसने वैवाहिक जीवन बचाने के कई प्रयास किए, लेकिन स्थिति नहीं बदली। आखिरकार उसने शाहपुर थाने में तहरीर दी। शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच उप निरीक्षक विकास कुमार को सौंपी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।