गोरखपुर में आज 5 घंटे का पावर कट: सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, कई इलाके होंगे प्रभावित

शहर में आज सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और विद्युत उपकेंद्र की टेस्टिंग के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र के फेस तीन, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम, मोती पोखरा, रामजानकी नगर और कृष्णानगर फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। पादरी बाजार उपकेंद्र के जंगल धूषण, लक्ष्मीपुर व न्यू फीडर भी इस दौरान प्रभावित रहेंगे।
इसके अलावा दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के हनुमंतनगर फीडर तथा शाहपुर और सिन्होरवा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली कटौती रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी भरने और अन्य जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें। अधिकारियों के अनुसार, काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
यूनिवर्सिटी उपकेंद्र में तीन घंटे की जाएगी टेस्टिंग
विद्युत उपकेंद्र यूनिवर्सिटी में आज टेस्टिंग की जाएगी। इसके चलते 11 केवी के सभी फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। इससे गोलघर, सिनेमा रोड, पार्क रोड, भालोटिया मार्केट, हरिओम नगर और यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।











