गोरखपुर में रेप का आरोपी अरेस्ट: पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

गोरखपुर|
पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

रामगढ़ताल थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में वांछित एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के भगवानपुर कोईरी टोला निवासी आदित्य चौधरी उर्फ गोलू पुत्र परमात्मा चौधरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे अरेस्ट कर लिया।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक केस

पुलिस अभिलेखों के मुताबिक आदित्य चौधरी के खिलाफ चिलुआताल थाने में पॉक्सो एक्ट, मारपीट और धमकी सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।