गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर; 41°C तक पहुंचेगा पारा: दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, अगले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

गोरखपुर|18 अप्रैल 2026
दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, अगले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

गोरखपुर में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा। आसमान साफ होने के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय ही गर्मी का एहसास होने लगा, जो दिन चढ़ने के साथ और तीखा हो गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर तक हालात और ज्यादा कठिन हो सकते हैं। 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लू लगने का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

दोपहर में सड़क पर सन्नाटा
दोपहर में सड़क पर सन्नाटा

दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा

भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर साफ नजर आ रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाहर निकलते समय लोग सिर को गमछा, दुपट्टा या छाते से ढक रहे हैं और पानी की बोतल साथ रखना जरूरी समझ रहे हैं।

ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

गर्मी बढ़ने के साथ ही जूस, शरबत, लस्सी और ठंडे पानी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का अधिक सेवन कर रहे हैं जिससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

डॉक्टरों ने दी सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढककर रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। फिलहाल सुबह और शाम के समय हल्की राहत मिल रही है लेकिन दिन के समय गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।