गोरखपुर में नाले में गिरने से मासूम की मौत: खेलते-खेलते अचानक हो गई थी लापता, झोपड़ी के नीचे से बरामद हुआ शव

गोरखपुर|
खेलते-खेलते अचानक हो गई थी लापता, झोपड़ी के नीचे से बरामद हुआ शव

गोरखनाथ क्षेत्र में 18 महीने की मासूम बच्ची की नाले में गिरने से मौत हो गई है। खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने चार टीमें गठित कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। कई घंटे तक आसपास के इलाके और संभावित स्थानों पर तलाश की गई। बाद में बच्ची का शव उसकी झोपड़ी के नीचे बने नाले में मिला।

केमिकल चौराहा निवासी रामलखन की 18 माह की बेटी मीना खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा ढूंढने पर जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू की। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन बच्ची कहीं नजर नहीं आई।

स्लैप के बीच में गैप होने से हुआ हादसा

शक होने पर पुलिस ने नगर निगम की टीम की मदद से नाले में जांच शुरू की, जिसके बाद बच्ची का शव झोपड़ी के नीचे नाले से बरामद हुआ। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि करीब दो दिन पहले ही नाले की सफाई की गई थी। सफाई के बाद ढकने वाले स्लैब को ठीक से नहीं रखा गया था, जिससे उसके बीच गैप छूट गया था। आशंका है कि बच्ची खेलते समय इसी गैप से नाले में गिर गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

गोरखनाथ सीओ रवि सिंह ने बताया कि बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। चार टीमों की मदद से बच्ची की तलाश की गई। बाद में झोपड़ी के नीचे बने नाले में बच्ची का शव मिला। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।