गोरखपुर में गल्ला व्यापारी के घर दिनदहाड़े चोरी: नकदी और जेवरात पर हाथ साफ, झाड़ियों में मिली डेढ़ लाख की नकदी

गोरखपुर|13 घंटे पहले
नकदी और जेवरात पर हाथ साफ, झाड़ियों में मिली डेढ़ लाख की नकदी

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी गांव स्थित टोला बदुरहिया में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने गल्ला व्यापारी श्रवण गुप्ता के घर को निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर घर के भीतर प्रवेश किया। अलमारी में रखी नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, व्यापारी की पत्नी रितु घर में ताला लगाकर बाजार गई थीं। इसी दौरान सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने दरवाजे की कुंडी काट दी और घर के अंदर घुस गए। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। जब रितु वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजे की टूटी कुंडी और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस

पुलिस जांच के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। हालांकि शेष नकदी और जेवरात का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।