गोरखपुर में डीएम ने किया भटहट-बांसस्थान फोरलेन का निरीक्षण: तैयारियों का लिया जायजा, संस्था को दिए आवश्यक निर्देश

गोरखपुर|2 घंटे पहले
तैयारियों का लिया जायजा, संस्था को दिए आवश्यक निर्देश

शहर को जल्द ही सड़क संपर्क के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भटहट से बांसस्थान तक तैयार की गई फोरलेन सड़क अब लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय तक पहुंच को आसान बनाने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश दिए।

भटहट से बांसस्थान तक 11.60 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन मार्ग के निर्माण पर 689.35 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-तीन के अनुसार परियोजना पर निर्माण कार्य 24 मार्च 2023 से शुरू हुआ था। सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है और वर्तमान में केवल रोड मार्किंग एवं पेंटिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मार्ग के दोनों ओर जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी विकसित की गई है, ताकि यह सड़क मॉडल रोड के रूप में स्थापित हो सके।

आयुष विश्वविद्यालय तक मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

इसी मार्ग पर प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ अन्य जिलों से आने वाले मरीजों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों के लिए यह फोरलेन बड़ी सुविधा साबित होगी। बेहतर सड़क संपर्क मिलने से आयुर्वेद सहित अन्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों का लाभ लेने आने वाले लोगों की आवाजाही भी अधिक सुगम हो जाएगी।

आयुष चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी मजबूती

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है। साथ ही आयुष चिकित्सा सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले मरीजों को भी विश्वविद्यालय तक पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को लोकार्पण से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।