गोरखपुर में सूखे नाले में मिली महिला और नवजात की बॉडी: नाले की मिट्टी से निकला हाथ, ऑनर किलिंग की आशंका

गोरखपुर|30 अप्रैल 2026
नाले की मिट्टी से निकला हाथ, ऑनर किलिंग की आशंका

शहर के गुलरिहा इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सूखे नाले की मिट्टी से एक मानव हाथ बाहर दिखाई दिया। सुबह टहलने आए लोगों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, वे घबरा गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मामला जैनपुर ग्राम सभा के टोला मसूदाबाद का है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके पर करीब दो फीट तक खुदाई कराई। खुदाई के दौरान एक महिला और एक नवजात बच्चे की बॉडी बरामद हुई। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। वह जींस और टॉप पहने हुए थी। वहीं नवजात का शव पूरी तरह गल चुका था। पुलिस के मुताबिक दोनों बॉडी करीब एक सप्ताह पुराने लग रही हैं। बॉडी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें काफी समय पहले यहां दफनाया गया था।

मौके पर मिले बाल

घटनास्थल से कुछ बाल भी बरामद हुए हैं, जो नोचे हुए बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः जानवरों ने बॉडी को नोचा होगा। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शवों की हालत और घटनास्थल की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। आसपास के लोगों में डर और दहशत का माहौल है।

पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑनर किलिंग की आशंका भी जता रही है। महिला और नवजात की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

इलाके में दहशत

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे हत्या बता रहा है, तो कोई इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहा है। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है और जांच पूरी होने तक इंतजार करने को कहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।