गोरखपुर में दोस्तों ने युवक को मारी गोली: लड़की को लेकर पंचायत में हुई थी कहासुनी, हिरासत में तीन आरोपी

गोरखपुर|
लड़की को लेकर पंचायत में हुई थी कहासुनी, हिरासत में तीन आरोपी

कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर स्थित जुबली टॉकीज के पास दोस्तों के विवाद में युवक को गोली मार दी। गोली कमर के नीचे जाकर फंस गई। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन कर गोली निकालनी पड़ेगी। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की है। नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

माया बाजार उत्तरी फाटक निवासी नमन की मां रीना गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि शनि उर्फ सचीन्द्र कुशवाहा, रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और कुछ अन्य लोगों ने नमन को जुबली टॉकीज के पास बुलाया था। वहां किसी बात को लेकर गाली-गलौज और कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान नमन पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलहे से फायर कर दिया गया। गोली लगने के बाद नमन सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

लड़की से दूरी बनाने के लिए कहा

सूत्रों के मुताबिक दोस्तों के बीच एक लड़की को लेकर पंचायत हुई थी। इसमें लड़की से दोस्ती करने वाले युवक को उससे दूरी बनाने के लिए कहा गया था। इसी पंचायत में नमन भी मौजूद था। पंचायत खत्म होने के बाद वहां कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान नमन को गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस ने अभी विवाद की इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और एक अन्य नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनि उर्फ सचीन्द्र कुशवाहा समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।