गोरखपुर में कमरे में मिला नाबालिग का शव: युवक से फोन पर कर रही थी बात, कब्जे में लिया मोबाइल

गोरखपुर|
युवक से फोन पर कर रही थी बात, कब्जे में लिया मोबाइल

खजनी थाना क्षेत्र के गौरापार गांव में सोमवार को 16 वर्षीय सोनिया की मौत का मामला सामने आया। उसका शव घर के कमरे में मिला। एक युवक ने फोन कर सोनिया के पिता जयहिंद दुसाध को घटना की जानकारी दी। जयहिंद खजनी थाने में चौकीदार हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सोनिया का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय सोनिया बांसगांव थाना क्षेत्र के पीड़ियां गांव निवासी एक युवक से फोन पर बात कर रही थी। युवक के फोन से मिली जानकारी के बाद जयहिंद बेटी के कमरे में पहुंचे। वहां सोनिया का शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पोस्टमॉर्टम और कॉल डिटेल से खुलेगा मामला

थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।