गोरखपुर में भाई के इलाज में देरी का आरोप: युवती ने उठाए AIIMS व्यवस्था पर सवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गोरखपुर|2 घंटे पहले
युवती ने उठाए AIIMS व्यवस्था पर सवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जिले की एक युवती ने AIIMS की इमरजेंसी सेवाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उसने आरोप लगाया कि सड़क हादसे में घायल उसके भाई को अस्पताल लाने के बाद भी करीब नौ घंटे तक कोई डॉक्टर देखने नहीं पहुंचा। वीडियो में युवती भाई की गंभीर हालत का जिक्र करते हुए भावुक नजर आई।

श्वेता ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के तुरंत बाद परिवार उसे इलाज के लिए AIIMS गोरखपुर लेकर पहुंचा। लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद कोई डॉक्टर मरीज को देखने नहीं आया। वीडियो में वह रोते हुए कहती है कि उसे समझ नहीं आ रहा कि भाई को लेकर कहां जाए? उसने खुद को पूरी तरह बेबस बताते हुए अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए।

रेफर प्रक्रिया में भी परेशानी

युवती का कहना है कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण वह किसी को मेडिकल रिपोर्ट तक नहीं दिखा सकी। उसने आरोप लगाया कि रेफर की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी और अस्पताल में मौजूद लोग सिर्फ डॉक्टर के आने का इंतजार करने की बात कह रहे थे। उसका कहना है कि इस वजह से इलाज में लगातार देरी होती रही।

निजी डॉक्टरों को दिखाई रिपोर्ट

युवती के अनुसार, बाद में जब उसने निजी डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखाई तो उन्हें बताया गया कि काफी देर हो चुकी है। उसने यह भी दावा किया कि अन्य डॉक्टरों ने भी इलाज को लेकर हाथ खड़े कर दिए। वीडियो में उसने सवाल उठाया कि AIIMS जैसे संस्थान की इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद क्यों नहीं थे? यह वीडियो गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।