गोरखपुर में कावड़ यात्रा के दौरान एक की मौत: दूसरा गंभीर रूप से झूलसा, डीजे में जा सटा ग्यारह हजार हाइटेंशन तार

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से डीजे ट्रॉली छू जाने के कारण एक कांवड़िए की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिपराइच रोड पर तुर्रा नाला के पास ट्रॉली पर रखा डीजे हाइटेंशन तार से सट गया। करंट उतरने से एक कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि दूसरा कांवड़िया गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल कांवड़िये को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करंट उतरने से मौके पर अफरातफरी मच गई।
डीजे में उतरा ग्यारह हजार वोल्ट का करंट
जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा के पिपराइच मुख्य मार्ग पर कांवड़िये डीजे पर नृत्य करते हुए पिपराइच की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रॉली पर डीजे काफी ऊंचाई में रखा था। डीजे की चौड़ाई भी ज्यादा थी। सड़क के किनारे से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की लाइन से डीजे सट गया। करंट उतरने से जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा निवासी करन चौहान की मृत्यु हो गई। साथ में चल रहा जंगल औराही निवासी 25 वर्षीय मोहन भारती पुत्र सुदामा गंभीर रूप से झुलस गया।











