गोरखपुर में पालतू पशुओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: नगर निगम ने शुरू किया डिजिटल पोर्टल, पहले फेज में 3 पशु शामिल

गोरखपुर|1 घंटा पहले
नगर निगम ने शुरू किया डिजिटल पोर्टल, पहले फेज में 3 पशु शामिल

शहर में पालतू पशुओं के बेहतर प्रबंधन और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब पालतू कुत्ते, बिल्ली और खरगोश रखने वाले लोगों को अपने पशुओं का ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस व्यवस्था के लिए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने 'पेट रजिस्ट्रेशन पोर्टल' का शुभारंभ किया। नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से नागरिक घर बैठे पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकेंगे।

नगर निगम ने फिलहाल योजना के पहले चरण में कुत्तों, बिल्लियों और खरगोशों का पंजीकरण शुरू किया है। भविष्य में नागरिकों की आवश्यकता और मांग के अनुसार अन्य पालतू पशुओं को भी इस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। पंजीकरण के लिए पशु स्वामी को आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे तथा निर्धारित शुल्क डिजिटल माध्यम से जमा करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति को डिजिटल पंजीकरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।

तैयार होगा पालतू पशुओं का डिजिटल डेटाबेस

नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से नगर निगम के पास पालतू पशुओं और उनके स्वामियों का प्रमाणिक डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इससे रैबीज टीकाकरण की प्रभावी निगरानी, पंजीकरण के वार्षिक नवीनीकरण और पशु प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल डेटा भविष्य में नगर निगम को पशु प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं से संबंधित नीतियां तैयार करने में भी मदद करेगा।

आपात स्थिति में होगी त्वरित पहचान

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पशु प्रेमी अपने पालतू पशु का विधिवत पंजीकरण अवश्य कराए और समय-समय पर उसका टीकाकरण भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि किसी आपात स्थिति या शिकायत मिलने पर डिजिटल डेटाबेस की मदद से पालतू पशु और उसके स्वामी की तत्काल पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अतुल कुमार, पशु कल्याण अधिकारी रोबिन सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी अविनाश सिंह तथा रवि सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।