गोरखपुर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप: गर्भवती होने पर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने दबोचा

गोरखपुर|
गर्भवती होने पर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने दबोचा

गुलरिहा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद युवक ने संपर्क तोड़ दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने जंगल एकला नंबर-दो, टोला हतवा निवासी विनय के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोरी को शादी का भरोसा देकर अपने कमरे पर बुलाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया और उससे संपर्क समाप्त कर दिया।

मां को बताई पूरी घटना

पीड़िता ने आरोपी से संपर्क नहीं होने पर पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद मां और बेटी गुलरिहा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल केस दर्ज करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।