GBC 5.0 से चमकेगा गोरखपुर मंडल: 6321 करोड़ के निवेश पर काम शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार

गोरखपुर|1 घंटा पहले
6321 करोड़ के निवेश पर काम शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार

गोरखपुर मंडल में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 की तैयारियां तेज हो गई हैं। निवेशकों के प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने लगे हैं और मंडल में करीब 6321 करोड़ रुपये के निवेश को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक निवेश गोरखपुर जिले में प्रस्तावित है। पिछले वर्ष आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में मंडल को कुल 10,999 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक समेत संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेशकों को हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। नए औद्योगिक निवेश से गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी।

गोरखपुर समेत चार जिलों में लगेंगी नई औद्योगिक इकाइयां

गोरखपुर जिले में अडाणी समूह की अंबुजा सीमेंट, कोका-कोला की बॉटलिंग कंपनी अमृत बॉटलर्स, श्रेयस डिस्टिलरी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड और समर कूल होम अप्लायंसेज सहित करीब 272 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना प्रस्तावित है। महराजगंज में शांति फाउंडेशन का निजी विश्वविद्यालय, राइस मिल और मुरमुरा प्लांट समेत 57 इकाइयां स्थापित होंगी। कुशीनगर में गोल्डेन बेकरी, फ्लोर मिल और होटल सहित 90 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। जबकि देवरिया में फॉरेवर डिस्टिलरी के विस्तार के साथ आर्यन फिश फीड सहित 59 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

6321 करोड़ के निवेश पर काम शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार

अधिकांश निवेशकों को आवंटित हो चुकी है जमीन

गोरखपुर में निवेश करने वाली अधिकांश कंपनियों को भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है। अडाणी समूह और श्रेयस डिस्टिलरी को ग्रेटर गीडा की धुरियापार औद्योगिक टाउनशिप में भूखंड आवंटित किए गए हैं। इस टाउनशिप को रेलवे लिंक से भी जोड़ा जाएगा। वहीं अमृत बॉटलर्स को गीडा के सेक्टर-28 में भूमि दी गई है। अन्य निवेशकों को भी गीडा के विभिन्न सेक्टरों में आवश्यकतानुसार भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।