गोरखपुर में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव: आ​र्थिक परिस्थितियों के कारण तनाव में था, बार-बार जिंदगी खत्म करने की करता था बात

गोरखपुर|
आ​र्थिक परिस्थितियों के कारण तनाव में था, बार-बार जिंदगी खत्म करने की करता था बात

गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपही गांव में एक 55 वर्षीय मजदूर बुधराम गौड़ का शव उनके घर के पास नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधराम मानसिक परेशानी और पारिवारिक विवाद से जूझ रहा था। मानसिक तनाव के कारण वह रात में ही आमी नदी की ओर जा रहा था। खतरे को भांपते हुए गांव के लोगों ने उसे रात में नदी की तरफ जाने से रोका और समझा बुझा के वापस लाये थे।

ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार सुबह जब लोगों की नजर घर के पास स्थित नीम के पेड़ पर गई तो वहां बुधराम गौड़ का शव लटका हुआ दिखाई दिया। यह देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सहजनवां थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मानसिक रूप से परेशान था युवक

परिजनों ने बताया कि बुधराम गौड़ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वह कई बार अपनी जिंदगी खत्म करने जैसी बातें भी करते थे। बुधवार रात भी बुधराम घर से निकलकर आमी नदी की तरफ जाने लगे थे। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और समझा-बुझाकर वापस घर ले आए थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया और रात में घर से बाहर निकल गए।

घटना से गांव में शोक की लहर

बुधराम गौड़ अपने पीछे पत्नी हौशीला देवी और तीन बेटों प्रभु, मनीष और मन्नू को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा प्रभु शादीशुदा है, जबकि मनीष और मन्नू बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, उनका एक बेटा चार दिन पहले ही घर आया था। बुधराम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविक कारणों की पु​ष्टि

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच के दौरान कोई अन्य तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।