गोरखपुर में नबालिग से रेप: प्रेमी ने मामा के खाली घर में ले जाकर किया क्राइम, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के प्रेमी ने उसे घर के पीछे मिलने के लिए बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। हालांकि मामले की जानकारी बुधवार को सामने आई। जब पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई।
किशोरी की मां की तहरीर के अनुसार, आरोपी युवक उसे बहाने से अपने मामा के खाली घर में ले गया। वहां उसने जबरन रेप किया। घटना के बाद किशोरी डर के कारण चुपचाप घर लौट आई। अगले दिन उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
जांच में खुला मामला
घटना के बाद शुरुआत में किशोरी के भाई ने गैंगरेप की सूचना दी थी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा निकला। पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि आरोपी युवक वही है, जिससे किशोरी पहले से परिचित थी। दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से बातचीत थी जो कुछ समय के लिए बंद हो गई थी। लेकिन हाल ही में फिर शुरू हुई थी।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विक्टिम का मेडिकल परीक्षण भी करा रही है।
परिजनों में आक्रोश
घटना के बाद पीड़िता के परिवार में आक्रोश है। परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को सजा दिलाई जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










