गोरखपुर में नगर निगम कार्यकारिणी गठित: निर्विरोध चुने गए छह सदस्य, भाजपा को 5 और सपा को मिली 1 सीट

गोरखपुर|
निर्विरोध चुने गए छह सदस्य, भाजपा को 5 और सपा को मिली 1 सीट

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का निर्वाचन गुरुवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी सीटों के बराबर प्रत्याशी मैदान में रहने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के पांच और समाजवादी पार्टी के एक प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिया। इसके साथ ही नगर निगम कार्यकारिणी का गठन भी पूरा हो गया।

कार्यकारिणी चुनाव के लिए कुल आठ पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया था। भाजपा की ओर से राजेंद्र कुमार तिवारी, आनंद कुमार साहनी, रितेश सिंह, राजेश कुमार और आरती सिंह, जबकि समाजवादी पार्टी से चंद्रभान प्रजापति मैदान में थे। इसके अलावा बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और संत झूलेलाल नगर वार्ड के पार्षद नूर मोहम्मद ने भी नामांकन पत्र लिया था। हालांकि नामांकन वापसी की निर्धारित अवधि में दोनों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। इसके बाद छह सीटों पर केवल छह प्रत्याशी ही शेष बचे, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।