गोरखपुर में महिला पर हंसिये से हमला: दूसरे प्रेमी के साथ कमरे में देख भड़का पुराना प्रेमी, वारदात के बाद आरोपी फरार

गोरखपुर|
दूसरे प्रेमी के साथ कमरे में देख भड़का पुराना प्रेमी, वारदात के बाद आरोपी फरार

गुलरिहा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के दौरान एक महिला पर हंसिये से हमला कर दिया गया। महिला अपने कमरे में दूसरे युवक के साथ थी। इसी दौरान उसका पुराना प्रेमी वहां पहुंच गया और दोनों को साथ देखकर भड़क गया। विवाद के बीच दूसरे युवक के मौके से निकलने के बाद आरोपी ने पास रखा हंसिया उठाकर महिला पर वार कर दिया। बचाव में हाथ आगे करने पर हंसिया उसके हाथ में लगा और गहरा घाव हो गया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला पति और चार बच्चों के साथ रहती है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बताया गया कि उसका पति मानसिक रूप से कमजोर है और महिला खेती-बाड़ी से परिवार का पालन-पोषण करती है। महिला का पड़ोस में रहने वाले 35 वर्षीय युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। वह भी खेती-बाड़ी करता है। इसी दौरान महिला का बगल के गांव में रहने वाले 30 वर्षीय युवक से भी संबंध हो गया।

सीएचसी में कराया इलाज

मंगलवार रात करीब 10 बजे दूसरा युवक महिला के कमरे में पहुंचा था। महिला के चारों बच्चे बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान पुराना प्रेमी वहां पहुंच गया। बच्चों को बाहर सोता देखकर वह कमरे में गया, जहां महिला और दूसरा युवक मौजूद थे। दोनों को साथ देखकर कहासुनी शुरू हो गई। दूसरा युवक कपड़े पहनकर वहां से निकल गया। इसके बाद विवाद के दौरान आरोपी ने महिला पर हंसिये से वार कर दिया। पड़ोसियों ने महिला को भटहट सीएचसी पहुंचाया, जहां उसके हाथ पर बैंडेज लगाया गया। महिला ने बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।