गोरखपुर में पिस्टल लहराकर डांसर संग डांस: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

गोरखपुर|23 अप्रैल 2026
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

गोरखपुर में एक युवक का पिस्टल लहराते हुए डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक भोजपुरी गाने पर हाथ में पिस्टल लेकर डांसर के साथ नाच रहा है। माहौल पूरी तरह से जश्न का है, लेकिन युवक की हरकत ने पूरे कार्यक्रम को विवाद में ला दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। बताया जा रहा है कि यह मामला गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक तिलक समारोह के दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने और उसे पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के चिउटहा बसावनपुर गांव में मंगलवार को तिलक का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में डांस के लिए डांसर बुलाई गई थीं। माहौल में म्यूजिक और डीजे की आवाज गूंज रही थी। लोग जश्न मना रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक हाथ में पिस्टल लेकर स्टेज के पास पहुंच गया। उसने पिस्टल लहराते हुए डांसर के साथ डांस करना शुरू कर दिया। युवक का अंदाज आक्रामक दिख रहा था। उसने डांसर के सामने पिस्टल दिखाते हुए उसे नाचने के लिए कहा। इसके बाद उसने डीजे ऑपरेटर से भोजपुरी गाना बजाने को कहा। गाना बजते ही युवक और डांसर दोनों डांस करने लगे। आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखते रहे।

वीडियो वायरल, पुलिस तक पहुंची शिकायत

डांस के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो तेजी से शेयर होने लगा। कई लोगों ने इसे कानून व्यवस्था से जोड़कर सवाल उठाए। इसी बीच किसी ने यह वीडियो पुलिस को भी भेज दिया। शिकायत मिलने के बाद गगहा पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

गगहा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में हथियार लहराना कानूनन अपराध है। इससे लोगों में डर का माहौल बनता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक के पास पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। अगर पिस्टल अवैध पाई गई तो आरोपी पर और सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही कार्यक्रम आयोजकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।