बालिका हत्याकांड पीड़ित परिवार के साथ खड़ी गोरखपुर पुलिस: एक दिन का वेतन देने की तैयारी, तीन बच्चों की पढ़ाई का उठाएगी खर्च

गोरखपुर|59 मिनट पहले
एक दिन का वेतन देने की तैयारी, तीन बच्चों की पढ़ाई का उठाएगी खर्च

बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या की दर्दनाक घटना के बाद गोरखपुर पुलिस ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी। इसके साथ ही परिवार को आर्थिक, शैक्षिक और सुरक्षा संबंधी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि इस कठिन समय में उन्हें हर स्तर पर मदद मिल सके।

गोरखपुर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए एक दिन का वेतन देने पर विचार किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य परिवार को तत्काल आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है। पुलिस का कहना है कि सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है।

बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी

पुलिस ने पीड़ित परिवार के तीन बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आर्थिक अभाव के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। इसके लिए उनकी पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी गोरखपुर पुलिस वहन करेगी। इसके अलावा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाने से दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि किसी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न न हो।

सरकारी योजनाओं का दिलाया जाएगा लाभ

पुलिस प्रशासन ने बताया कि पीड़ित परिवार को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही पात्रता के आधार पर आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए भी संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है। गोरखपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय और हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।