गोरखपुर में बिजली गुल: निजामपुर में 5 घंटे रहेगा पावर कट, सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी सप्लाई

गोरखपुर|
निजामपुर में 5 घंटे रहेगा पावर कट, सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी सप्लाई

शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा विश्वसनीय बनाने के लिए बिजली विभाग की ओर से आज विशेष सुधार कार्य कराया जाएगा। विभाग के बिजनेस प्लान के तहत होने वाले इस तकनीकी कार्य के कारण बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े निजामपुर क्षेत्र में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से सूचना जारी करते हुए आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र के 11 केवी निजामपुर फीडर पर नेटवर्क सुदृढ़ीकरण और रखरखाव से संबंधित कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान निजामपुर गोड़ियाना क्षेत्र में स्थापित 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को शटडाउन पर रखा जाएगा। परिणामस्वरूप सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक ट्रांसफार्मर से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग का कहना है कि कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़े।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

बिजली विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है। वे निर्धारित कटौती अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य समय से पहले पूरा कर लें। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य विद्युत नेटवर्क को अधिक मजबूत बनाने, तकनीकी खामियों को दूर करने और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभागीय टीम पूरे समय निगरानी में रहेगी। कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की भी अपील की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।