गोरखपुर में आज पॉवर कट: लाइन शिफ्टिंग के चलते गुल रहेगी बिजली, कई क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

शहर में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवश्यक रखरखाव कार्यों के लिए आज विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जर्जर तारों के प्रतिस्थापन, सड़क चौड़ीकरण तथा लाइन शिफ्टिंग से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है। वे शटडाउन से पहले पानी भरने और अन्य जरूरी कार्य पूरे कर लें। जिससे असुविधा से बचा जा सके।
बिजली विभाग के अनुसार, 33/11 केवी खोराबार उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी दिव्यनगर और सिंघड़िया फीडर पर पुराने तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक महादेवपुरम, सिंघड़िया, आवास विकास, धोबी टोला, वीरबहादुरपुरम, भैरोपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
राप्तीनगर, पिपराइच और इंडस्ट्रियल क्षेत्र भी प्रभावित
सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कार्य के कारण राप्तीनगर उपकेंद्र के कृष्णा नगर और मोतीपोखरा फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र के पश्चिमी फीडर तथा पिपराइच उपकेंद्र के पिपराइच फीडर से जुड़े इलाकों में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से संचालित रेल विहार और करीमनगर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी। विभाग का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत यह कार्य आवश्यक है।
बक्शीपुर क्षेत्र में दो चरणों में कटौती
बक्शीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दीवान बाजार, अलीनगर, जटाशंकर और बक्शीपुर फीडर के उपभोक्ताओं को दो चरणों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यहां दोपहर 12 बजे से दो बजे तक तथा शाम चार बजे से छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित कार्य पूरा होते ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










