गोरखपुर के बड़हलगंज सरयू नदी से छात्रा ने लगाई छलांग: देर शाम तक नही मिला कोई सुराग, मौके से बरामद हुआ फोन और सिम कार्ड

गोरखपुर|
देर शाम तक नही मिला कोई सुराग, मौके से बरामद हुआ फोन और सिम कार्ड

गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा ने बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। जिसकी तलाश के लिए स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।

वह दोहरीघाट स्थित पार्वती ग्रुप ऑफ कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। वह मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमीरा की निवासी है। शनिवार को गोरखपुर में अपनी मौसी के घर से लौटते समय बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल से उसने नदी में छलांग लगाई।

बैग से बरामद हुआ फोन और सिम कार्ड

मौसी के यहां से घर लौट रही 17 वषीय छात्रा ने शनिवार की दोपहर बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होते ही नाविकों के साथ आपदा मित्र और गोताखोर तलाश में जुट गए लेकिन तेज बहाव के कारण देर शाम तक पता नहीं चल सका। मऊ जिले की रहने वाली छात्रा का बैग नदी से बरामद हुआ है, जिसमें कपड़े, एक सिमकार्ड और टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ।

कक्षा 12वीं की छात्रा थी आस्था

मऊ जिले के दोहरीघाट स्थित जमीरा की रहने वाले हरिकृष्ण की बेटी आस्था शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुल पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।आपदा मित्र और गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में तलाश की लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। आस्था दोहरीघाट स्थित पार्वती ग्रुप आफ कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी।

अपने मौसी के घर रहती थी छात्रा

परिजनों के अनुसार, वह करीब एक माह से अपनी मौसी के घर गोरखपुर में रह रही थी। शनिवार को वह मौसी के यहां से अपने घर दोहरीघाट लौट रही थी। इसी दौरान बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर पहुंचने के बाद उसने सरयू में छलांग लगा दी।

छलांग लगाने के कारणों का लगाया जा रहा पता

प्रभारी निरीक्षक थाना बड़हलगंज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी छात्रा के परिवार को दे दी गई है। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। छात्रा के नदी में छलांग लगाने की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।