गोरखपुर में सजेगा यायावरी भोजपुरी महोत्सव: बड़े साहित्यकार और कलाकार होंगे शामिल, पद्मश्री भरत सिंह को किया जाएगा सम्मानित

गोरखपुर|14 मई 2026
बड़े साहित्यकार और कलाकार होंगे शामिल, पद्मश्री भरत सिंह को किया जाएगा सम्मानित

शहर में भोजपुरी संस्कृति का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 18 मई को शहर में यायावरी भोजपुरी महोत्सव 2026 आयोजित होगा। कार्यक्रम एक निजी गेस्ट हाउस में रखा गया है। महोत्सव भोजपुरी भाषा के सम्मान और संरक्षण को समर्पित रहेगा। इस आयोजन में देश-दुनिया के साहित्यकार और कलाकार शामिल होंगे। भोजपुरी भाषा, संस्कृति और लोककला पर गंभीर चर्चा होगी। साथ ही संगीत और भजन संध्या भी आकर्षण का केंद्र बनेगी।

महोत्सव में राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगे। चर्चित कवि प्रकाश उदय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान पद्मश्री भरत सिंह भारती को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें साल 2026 का यायावरी शिखर सम्मान दिया जाएगा। भरत सिंह ने भोजपुरी संगीत को नई पहचान दिलाई है। आयोजकों के मुताबिक महोत्सव में विचार, संस्कृति और लोकधुनों का अनोखा संगम दिखेगा। भोजपुरी प्रेमियों के लिए यह आयोजन खास माना जा रहा है।

सात सत्रों में होगी चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। उद्घाटन सत्र के बाद अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। दूसरे सत्र में भोजपुरी कथा साहित्य पर विमर्श होगा। इसमें प्रो. विमलेश कुमार मिश्र और डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त शामिल होंगे। आदित्य राजन भी चर्चा का हिस्सा बनेंगे। तीसरे सत्र में भाषा और समाज पर बात होगी। विंग कमांडर अश्वनी दुबे और डॉ. रंजन त्रिपाठी अपने विचार रखेंगे।

महिलाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा

चौथे सत्र में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा होगी। विषय रहेगा “भोजपुरिया माटी के आधी दुनिया”। इसमें डॉ. विनीता पाठक और अमिता तिवारी शामिल होंगी। पांचवें सत्र में भोजपुरी उपन्यास और रहस्य रोमांच पर मंथन होगा। इसमें त्रिलोकनाथ पांडेय और डॉ. हर्ष सिन्हा विचार रखेंगे। छठे सत्र में मनोरंजन जगत में भोजपुरी की भूमिका पर चर्चा होगी। गीतकार डॉ. सागर और डॉ. मुन्ना पांडेय इसमें भाग लेंगे।

भजन संध्या बनेगी आकर्षण

महोत्सव का समापन भव्य भजन संध्या से होगा। चर्चित लोकगायिका चंदन तिवारी राम भजन प्रस्तुत करेंगी। उनके गीतों से सांस्कृतिक माहौल जीवंत होगा। इस संगीत सत्र का संचालन आमोद कुमार राय करेंगे। आयोजकों ने सभी भोजपुरी प्रेमियों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

76 साल से भोजपुरी को समर्पित जीवन

पद्मश्री भरत सिंह भारती भोजपुरी संगीत का बड़ा नाम हैं। वे बिहार के भोजपुर जिले के निवासी हैं। पिछले 76 वर्षों से भोजपुरी लोकगीतों पर काम कर रहे हैं। उनके गीत गांव और लोकसंस्कृति की पहचान माने जाते हैं। इसी योगदान के लिए उन्हें हाल में पद्मश्री सम्मान मिला था। अब गोरखपुर में उन्हें यायावरी शिखर सम्मान दिया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।