गोरखपुर में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली: कई इलाके होंगे प्रभावित, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गोरखपुर|
कई इलाके होंगे प्रभावित, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

शहर में चल रहे रोड चौड़ीकरण कार्य को देखते हुए आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी पोषकों की सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान विभाग की ओर से बिजली लाइनों से संबंधित आवश्यक तकनीकी कार्य और शिफ्टिंग का काम किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान दीवान बाजार, बक्शीपुर, अलीनगर, जटाशंकर और मान चौराहा समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। करीब पांच घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा।

उपभोक्ताओं से की सहयोग की अपील

विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि उपभोक्ता कटौती शुरू होने से पहले पानी भंडारण और बिजली से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य निपटा लें। जिससे असुविधा से बचा जा सके। विभाग का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।