तीसरी रेल लाइन के काम से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित: गोरखपुर से पुराने समय पर चलेंगी सवारी ट्रेनें, कई सेवाएं रहेंगी निरस्त

गोरखपुर|1 घंटा पहले
गोरखपुर से पुराने समय पर चलेंगी सवारी ट्रेनें, कई सेवाएं रहेंगी निरस्त

गोंडा और गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रेनों के संचालन पर दिखाई देगा। रेलवे प्रशासन ने आगामी दिनों में कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कुछ के संचालन में बदलाव किया है। ऐसे में गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट जरूर देख लेना चाहिए। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने इसकी जानकारी दी।

रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए बताया कि 10 जुलाई तक नकहा जंगल से संचालित की जा रही 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी अब अपने पुराने संचालन क्रम में वापस आ जाएगी। यह ट्रेन फिर से गोरखपुर जंक्शन से ही रवाना होगी। इससे यात्रियों को नकहा जंगल तक जाकर ट्रेन पकड़ने की अतिरिक्त परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

11 से 14 जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद

रेलवे के अनुसार, 11 से 14 जुलाई के बीच विभिन्न तिथियों पर 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी, 75109/75110, 75111/75112 और 75113/75114 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू, 75108 गोंडा-नकहा जंगल, 75115 नकहा जंगल-नौतनवा, 75116 नौतनवा-गोरखपुर, 75117/75118 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर, 75106 गोरखपुर-थावे, 75104 थावे-छपरा तथा 75101 छपरा-औंड़िहार डेमू ट्रेनों का संचालन पूरी तरह निरस्त रहेगा। यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था के साथ यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

कुछ ट्रेनों के गंतव्य में भी किया गया बदलाव

रेलवे ने 55055 छपरा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी के संचालन में भी संशोधन किया है। यह ट्रेन 10 जुलाई तक नकहा जंगल के बजाय गोरखपुर जंक्शन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यानी इस अवधि में ट्रेन गोरखपुर से आगे संचालित नहीं होगी।

यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन की स्थिति

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों के संचालन में समय-समय पर बदलाव संभव है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले रेलवे के आधिकारिक पोर्टल, एनटीईएस या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य देख लेना चाहिए। रेलवे का कहना है कि तीसरी रेल लाइन का कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु होगा और भविष्य में ट्रेनों के परिचालन की क्षमता भी बढ़ेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।