गोरखपुर में मामूली टक्कर के बाद सड़क पर बवाल: बीच सड़क पर मारपीट से लगा लंबा जाम, पुलिस ने चार युवकों को दबोचा

गोरखपुर|1 घंटा पहले
बीच सड़क पर मारपीट से लगा लंबा जाम, पुलिस ने चार युवकों को दबोचा

शाहपुर क्षेत्र में थार और बोलेरो की मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बीच सड़क हुई मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ से करीब 20 मिनट तक अफरातफरी और जाम की स्थिति बनी रही। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने मामूली वाहन टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार, थार और बोलेरो के बीच हल्की टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान थार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए गए, जबकि बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस

व्यस्त मेडिकल रोड पर हुए हंगामे के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। घटना के समय पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। देर रात दबिश देकर दोनों पक्षों के चार युवकों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पक्ष के भेड़ियागढ़ निवासी आदर्श कुमार उर्फ अंकित श्रीवास्तव और रितेश श्रीवास्तव तथा दूसरे पक्ष के रोहित कुमार सिंह और आशिफ शामिल हैं।

साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी

पुलिस का कहना है कि दोनों वाहन चालक शाहपुर क्षेत्र के ही एक मोहल्ले के निवासी हैं। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।