गोरखपुर में पिस्टल दिखाकर रील बनाने वाला युवक अरेस्ट: जांच में चाइनीज लाइटर निकला हथियार, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

गोरखपुर|
जांच में चाइनीज लाइटर निकला हथियार, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने के साथ पिस्टल लहराकर बनाई गई रील वायरल होने के बाद एम्स थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पुलिस की जांच में वीडियो में दिखाई गई पिस्टल असली हथियार नहीं बल्कि पिस्टलनुमा चाइनीज लाइटर निकली। पुलिस ने रजही निवासी राहुल निषाद को बुधवार सुबह हिरासत में लेकर उसके कब्जे से लाइटर बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और शौक के लिए यह वीडियो बनाया था।

एम्स थाना पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष एम्स के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में उपनिरीक्षक सत्यम मिश्रा, उपनिरीक्षक राजवंश, कांस्टेबल मनोज यादव और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल थे। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से युवक की पहचान रजही मौर्या टोला निवासी राहुल निषाद के रूप में हुई।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने चाइनीज लाइटर से वीडियो बनाया था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टलनुमा चाइनीज लाइटर बरामद किया है। एम्स पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर असलहा प्रदर्शन या भ्रामक वीडियो के जरिए दहशत और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से ऐसे वीडियो पोस्ट करने से बचने की अपील की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।