गोरखपुर में युवक की मौत पर बवाल: अंतिम संस्कार रोक पुलिस ने जब्त किया शव, बहन को हिरासत में लिया

गोरखपुर|1 घंटा पहले
अंतिम संस्कार रोक पुलिस ने जब्त किया शव, बहन को हिरासत में लिया

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुधनपुर गांव में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की सगी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक की पहचान शत्रुधनपुर टोला बनरहवा निवासी दूधनाथ पासवान के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, रविवार रात दूधनाथ की अचानक तबीयत खराब हुई थी। मां और बहन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी गुड़िया भी अस्पताल पहुंचीं। इलाज के दौरान सोमवार सुबह दूधनाथ की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कोई कीटनाशक पदार्थ खा लिया था। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

संपत्ति विवाद की भी हो रही जांच

ग्रामीणों के अनुसार, दूधनाथ का अपनी सगी बहन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उन्हें जहर दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस आरोप की पुष्टि नहीं की है। मौत का संपत्ति विवाद से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही साफ होगा। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दूधनाथ के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। उनकी मौत से परिवार में मातम है। उनके चार बच्चे हैं। इनमें राधिका 10 वर्ष, आंशिका 8 वर्ष, अनुष्का 5 वर्ष और बेटा शिवा 2 वर्ष का है। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।