मरम्मत के कुछ दिन बाद टूटी गोरखनाथ ओवरब्रिज की रेलिंग: जर्जर हिस्सा अचानक नीचे गिरा, बल्ली लगाकर रोका खतरा

गोरखपुर|
जर्जर हिस्सा अचानक नीचे गिरा, बल्ली लगाकर रोका खतरा

गोरखनाथ ओवरब्रिज पर पुरानी लोहे की रेलिंग का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बल्ली लगाकर अस्थायी बैरिकेडिंग की गई है। इससे पुल से गुजरने वाले लोगों को सावधानी बरतनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ओवरब्रिज की रेलिंग पहले से जर्जर थी। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही पुल पर मरम्मत का काम कराया गया था। इसके बावजूद रेलिंग टूटने से मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि रेलिंग का हिस्सा किसी राहगीर या वाहन पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पूरी रेलिंग की जांच की मांग

फिलहाल टूटे हिस्से के आसपास बल्ली लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से रेलिंग की जल्द मरम्मत कराने के साथ पूरे ओवरब्रिज की रेलिंग की जांच कराने की मांग की है, ताकि कमजोर हिस्सों की पहचान कर समय रहते उन्हें दुरुस्त किया जा सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।