गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली गुल: लाइन शिफ्टिंग के लिए शटडाउन, कई फीडरों से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के कारण आज शहर के कई इलाकों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित कार्य कराया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 केवी कृष्णा नगर और मोती पोखरा फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल एस्टेट के 11 केवी पश्चिमी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भी शटडाउन का सामना करना पड़ेगा। कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
उपभोक्ताओं से की गई अपील
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है। वे निर्धारित समय से पहले पानी संग्रह सहित अन्य आवश्यक कार्य पूरे कर लें। अधिकारियों के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण कार्य को ध्यान में रखते हुए बिजली लाइनों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










