गोरखपुर में 'ऑपरेशन दहन': पुलिस ने नष्ट किया 9.8 किलो मादक पदार्थ, 8 मामलों में हुआ था बरामद

गोरखपुर|2 घंटे पहले
पुलिस ने नष्ट किया 9.8 किलो मादक पदार्थ, 8 मामलों में हुआ था बरामद

गोरखपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करते हुए विभिन्न मामलों में बरामद 9.891 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। करीब 74.97 लाख रुपये मूल्य के इन मादक पदार्थों का निस्तारण निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश डीजीपी के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दहन' अभियान के तहत हुई।

पुलिस के अनुसार शहर के कैंट, गीडा, चौरीचौरा, शाहपुर और सहजनवा थानों से जुड़े कुल आठ मामलों में बरामद नौ किलो 540 ग्राम गांजा तथा 351 ग्राम स्मैक को नष्ट किया गया। इन मादक पदार्थों की बाजार में अनुमानित कीमत 74 लाख 97 हजार रुपये आंकी गई है। निस्तारण की प्रक्रिया खलीलाबाद स्थित मेसर्स मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के हाई कैपेसिटी इंसीनरेटर में पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पूरी की गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 30 मार्च 2026 को 16 मामलों में बरामद 63.8 किलोग्राम गांजा, 140 ग्राम चरस, 20 ग्राम स्मैक और सात ग्राम हेरोइन भी नष्ट की गई थी। इनकी अनुमानित कीमत 86 लाख 25 हजार रुपये थी। एसपी क्राइम के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 73.858 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 61 लाख 22 हजार रुपये है। उनका कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।