गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों पर बदले गए प्रभारी

गोरखपुर|
22 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों पर बदले गए प्रभारी

शहर में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार दोपहर जारी आदेश के तहत 22 उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें वर्ष 2023 बैच के 12 उपनिरीक्षकों को पहली बार विभिन्न पुलिस चौकियों का प्रभार दिया गया है।

पुलिस लाइन से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ बनाया गया है। राजेंद्र कुमार को पीपीगंज थाने से धर्मशाला चौकी, आभास मिश्रा को सहजनवा से जंगल कौड़िया, रजनीश मिश्रा को चौरीचौरा से डुमरीखास तथा अनीश सिंह को पिपराइच से बैलो चौकी भेजा गया है। इसके अलावा आदित्य उपाध्याय को रहमतनगर चौकी से जंगल धूषण, आनंद उपाध्याय को रामगढ़ताल से रहमतनगर, शशिकिरण सिंह को पटनाघाट से कौवाबाग और रजत त्रिपाठी को गोरखनाथ से नथमलपुर चौकी का दायित्व सौंपा गया है। आलोक शुक्ला को बेलघाट से एयरफोर्स चौकी, अनूप सिंह को पुलिस लाइन से गजपुर, देशराज सरोज को तिवारीपुर से पादरी बाजार तथा पंकज कुमार को रामगढ़ताल से सूर्यविहार चौकी स्थानांतरित किया गया है।

नए बैच के दरोगाओं को मिला चौकी प्रभार

तबादला सूची में आदर्श पांडेय को गुलरिहा से घघसरा, अंकुर सिंह को चौरीचौरा से बरही, आशुतोष कुमार वर्मा को राजघाट से चीनी मिल, शालिनी पांडेय को कोतवाली से जाफराबाजार, जयप्रकाश त्रिपाठी को खोराबार से पटनाघाट, हरिओम सिंह को रामगढ़ताल से नौकायान तथा राजेंद्र सिंह को बेलघाट से हरनही चौकी भेजा गया है।

स्थानांतरण आदेश तत्काल लागू करने के दिए निर्देश

इसके साथ ही उपनिरीक्षक विनोद राय और आरक्षी प्रवीण त्रिपाठी को समन सेल से पैरवी हाईकोर्ट, समन सेल में तैनात किया गया है। एसएसपी कार्यालय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल फील्ड पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।