गोरखपुर जंक्शन पर तैयार हो रही हाईटेक लाउंड्री: 31 मई तक चालू करने का लक्ष्य, रोजाना मिलेंगे 36 हजार स्टेराइल बेडरोल

गोरखपुर|
31 मई तक चालू करने का लक्ष्य,  रोजाना मिलेंगे 36 हजार स्टेराइल बेडरोल

गोरखपुर जंक्शन से चलने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को पहले से अधिक साफ, कीटाणुमुक्त और सुगंधित बेडरोल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन गोरखपुर जंक्शन पर अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड लाउंड्री तैयार कर रहा है।

यह नई लाउंड्री स्टेशन के न्यू वाशिंग पिट क्षेत्र में बनाई जा रही है, जिसे 31 मई तक पूर्ण रूप से चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके शुरू होने के बाद बेडरोल की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

दोगुनी होगी उत्पादन क्षमता

नई लाउंड्री के संचालन के बाद प्रतिदिन लगभग 36 हजार बेडरोल पैकेट तैयार किए जा सकेंगे, जबकि वर्तमान में यह संख्या करीब 18 हजार है। इस तरह जून से बेडरोल की धुलाई और पैकिंग क्षमता दोगुनी हो जाएगी।

आधुनिक तकनीक से होगी सफाई

नई लाउंड्री में आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जिससे बेडशीट, तौलिया, तकिया और कंबल की धुलाई अधिक हाइजीनिक तरीके से की जाएगी। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा और यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिलेगा।

हटेगी पुरानी लाउंड्री, नई में शिफ्टिंग

स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास स्थित पुरानी लाउंड्री को हटाया जाएगा। जून से इसे तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी और इसके बाद सभी सुविधाएं नए भवन में स्थानांतरित कर दी जाएंगी।

पुनर्विकास को मिलेगा बढ़ावा

पुरानी लाउंड्री की जगह पर स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत नए निर्माण कार्य किए जाएंगे। इससे स्टेशन का ढांचा और अधिक आधुनिक बनेगा और ट्रेनों के संचालन में भी सुविधा होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निर्देश पर इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को जल्द से जल्द बेहतर और स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।