निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों पर असर: 17 से 26 अप्रैल तक कई ट्रेने रहेंगी प्रभावित, अपर महाप्रबंधक ने गोरखपुर स्टेशन का भी निरीक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे में चल रहे निर्माण कार्यों का असर अब ट्रेनों के संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कल्याण–कसारा सेक्शन में तीसरी लाइन के निर्माण के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित किया गया है।
प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण 17 से 26 अप्रैल 2026 के बीच अनेक ट्रेनों को नियंत्रित, मार्ग परिवर्तित और पुनर्निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, कई विशेष और एक्सप्रेस ट्रेनों को 20 मिनट से लेकर करीब 2 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से संचालित किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
गोरखपुर स्टेशन का निरीक्षण, सुविधाओं पर जोर
इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या-9 पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दोनों छोर पर बेहतर रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग कराने, निर्माण कार्य के बाद बची सामग्री को हटाने और खाली स्थानों पर पौधारोपण कर स्टेशन को स्वच्छ व आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










