महंगाई की मार से बढ़ा माल भाड़ा: गोरखपुर से दिल्ली तक 16 हजार रुपये महंगी हुई ढुलाई, खाद्यान्न और ड्राई फ्रूट्स के दाम चढ़े

गोरखपुर|12 घंटे पहले
गोरखपुर से दिल्ली तक 16 हजार रुपये महंगी हुई ढुलाई, खाद्यान्न और ड्राई फ्रूट्स के दाम चढ़े

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। गोरखपुर समेत पूर्वांचल के बाजारों में माल ढुलाई महंगी होने के कारण खाद्यान्न, तेल और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। ट्रांसपोर्टरों ने सप्ताहभर पहले ही भाड़े में बढ़ोतरी कर दी थी। अब इसका सीधा असर व्यापारियों की लागत और बाजार कीमतों पर दिखाई देने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में रोजमर्रा के कई अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं।

व्यापारियों के अनुसार डीजल की कीमत बढ़ने के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने माल भाड़े में भारी इजाफा कर दिया है। पहले गोरखपुर से दिल्ली तक 16 टन माल भेजने का खर्च करीब 40 हजार रुपये था, जो अब बढ़कर 56 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह नेपाल, वाराणसी और बिहार के लिए भी माल ढुलाई का खर्च 10 से 16 हजार रुपये तक बढ़ गया है। पहले जहां माल ढुलाई का खर्च करीब 2.5 रुपये प्रति किलो पड़ता था, वहीं अब यह बढ़कर 3.5 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

खाद्यान्न और ड्राई फ्रूट्स के दामों में उछाल

व्यापारी ने बताया कि बढ़ती ढुलाई लागत का सीधा असर खाद्यान्न बाजार पर पड़ा है। सरसों तेल, रिफाइंड, चावल और दाल जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ चुके हैं। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने के कारण व्यापारियों को सामान महंगे दाम पर बेचना पड़ रहा है, जिसका बोझ अंततः आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। किराना कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि ड्राई फ्रूट कारोबार भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान से पिस्ता की आवक कम होने के कारण बाजार में इसकी कमी हो गई है। इसके चलते पिस्ता समेत अन्य ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में तेजी आने लगी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में मांग और आपूर्ति का अंतर बढ़ने पर कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।

इन जरूरी वस्तुओं के बढ़े दाम

सरसों तेल 170 से बढ़कर 180 रुपये प्रति लीटर, रिफाइंड 150 से 160 रुपये प्रति लीटर, बासमती चावल 115 से 120 रुपये प्रति किलो और अरहर दाल 115 से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। वहीं बादाम 850 से 900 रुपये किलो, काजू 880 से 900 रुपये किलो और खड़ी मिर्च 250 से बढ़कर 280 रुपये प्रति किलो हो गई है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें