स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, यह राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराती है: आजादी के महापर्व पर लें एकता और अखंडता की शपथ, सीएम ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
शहर में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर की गलियों से लेकर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों तक उत्साह का माहौल नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं शहर के गणमान्य लोगों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं।
सभी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। आजादी के इस पर्व पर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेना जरूरी है। स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सभी समाजसेवियों ने देश की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और राष्ट्रीय चेतना का पर्व है। यह राष्ट्रीय पर्व देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। आज का दिन उन वीर सपूतों को नमन करने का अवसर है। सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करता हूं। यह पर्व हमें अपनी गौरवशाली विरासत को याद करने के साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उन्हें पूरी जिम्मेदारी से निभाने की प्रेरणा देता है।

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। स्वतंत्रता दिवस उन सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर हमें देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, मैं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्रीय पर्व हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष की याद दिलाता है और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि देश की आजादी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें उन महान सपूतों को स्मरण करना चाहिए, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वश्व न्योछावर कर दिया। आज हमें अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों और अमर शहीदों को मेरा नमन। उनकी कुर्बानियों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने और देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की प्रेरणा देता है।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा, स्वतंत्रता संग्राम में देश के वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष और बलिदान के बलबूते पर हमारा देश आजाद हुआ। स्वतंत्रता दिवस उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व हमें देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और सेनानियों को मेरा नमन। देश की आजादी के लिए दिए गए उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के प्रति समर्पित रहने और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संदेश देता है।

फ्लोट 24x7 के ओनर एवं समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने कहा, देश की स्वतंत्रता अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें प्रतिदिन उन सभी वीरों को श्रद्धापूर्वक याद करना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्र की एकता, अखंडता व प्रगति के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने गोरखपुर समेत सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वैलर्स के निदेशक वैभव सराफ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है। देश की स्वतंत्रता के लिए वीरों ने लंबे संघर्ष और त्याग का परिचय दिया। हमें उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए और राष्ट्र को प्रगति में अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी के साथ निभानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष व बलिदान को मेरा नमन। आजादी का यह पर्व हमें अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ देशहित में निरंतर कार्य करने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

राजश्री अस्पताल के निदेशक डॉ. विकास मिश्रा ने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है। यह दिन देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों और अमर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। सभी शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

संकटमोचन अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित सिंह श्रीनेत ने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस की शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और सेनानियों को नमन। आजादी के लिए दिए गए बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रीय पर्व देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है।

मार्डन डेंटल क्लीनिक के निदेशक डेंटल सर्जन डॉ. अमित सिंह ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। स्वतंत्रता दिवस उन सभी अमर शहीदों और वीर सेनानियों के योगदान को याद करने का अवसर है। आज हमें देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।











