सावधानअगले 3 घंटे चलेगी 80 किमी की स्पीड से हवा: मौसम विभाग के इमरजेंसी अलार्म से टूटी लोगों की नींद, पूर्वांचल में आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट

गोरखपुर|
मौसम विभाग के इमरजेंसी अलार्म से टूटी लोगों की नींद, पूर्वांचल में आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट

रात करीब 11:47 बजे गहरी नींद में सो रहे शहरवासी अचानक उठ गए। लोगों के मोबाइल पर इमरजेंसी अलार्म के साथ एक मैसेज फ्लैश होने लगा। इसके बाद लोगों की चिंता बढ़ गई। दरअसल, यह मैसेज मौसम विभाग का रेड अलर्ट था। इसमें अगले तीन घंटों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ समय में गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोंडा और बलरामपुर जैसे पूर्वांचल के जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। इस भयंकर तूफान में 60 से लेकर 80 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान झोंकों की गति 90 किलोमीटर तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर संबंधित जिलों के लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।

बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार तूफान के दौरान बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा, तूफान के प्रकोप वाले जिलों में लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। आंधी-पानी के दौरान किसी भी कारण घर से बाहर न निकलें। उन्होंने वाहनों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है।

ओले के प्रकोप में आने से बचें

मौसम वैज्ञानिक ने कहा, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोंडा और बलरामपुर जिलों में तूफान के दौरान ओले भी गिर सकते हैं। उन्होंने कहा, किसी भी जनहानि से बचने के लिए अपने घरों में सुरक्षित रहें। मौसम के सामान्य होने तक बाहर न निकलें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।