इंदिरानगर-टीपीनगर फ्लाईओवर का 98% काम पूरा: अगले महीने सीएम योगी के हाथों उद्घाटन की तैयारी, रूस्तमपुर व फलमंडी के जाम से मिलेगी राहत

गोरखपुर|
अगले महीने सीएम योगी के हाथों उद्घाटन की तैयारी, रूस्तमपुर व फलमंडी के जाम से मिलेगी राहत

शहर से लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें राजघाट ओवरब्रिज से पहले मिलने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। इंदिरानगर-टीपीनगर को जोड़ने वाले 2.6 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का 98% काम पूरा हो चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल में इसका शुभारंभ हो जाएगा। फ्लाईओवर के दोनों छोर पर एप्रोच निर्माण अंतिम चरण में है। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक एप्रोच बन जाने के बाद यह फ्लाईओवर वाहनों के आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में सीएम योगी के हाथों इसके उद्घाटन की तैयारी है।

ऊपर से समतल दिखने लगा फ्लाईओवर

इंदिरानगर से ट्रांसपोर्टनगर के बीच बन रहे इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 2600 मीटर है। पुल के ऊपर पिचिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेलिंग, डिवाईडर और रंग-रोगन का कुछ काम अधूरा है, जिसके शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है। फ्लाईओवर निर्माण में सबसे अहम माने जाने वाले गर्डर की शिफ्टिंग और कंक्रीट ढलाई का काम पूरा कर लिया गया है। पुल के सभी जॉइंट्स के गैप को भर दिया गया है। फ्लाईओवर ऊपर से पूरी तरह समतल हो चुका है।

शहरवासियों को मिलेगा जाम से छुटकारा

नवनिर्मित फ्लाईओवर के बन जाने से इंदिरानगर और ट्रांसपोर्टनगर के बीच होने वाले भारी ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। फ्लाईओवर शुरू होने से लखनऊ, बनारस की ओर जाने वाले वाहन आसानी से राजघाट ओवरब्रिज तक पहुंच सकेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।