इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा BF-मेरी जान!: पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, रीलबाज लड़की के साथ हुआ था दुष्कर्म

शहर में कुछ दिनों पहले एक नाबालिग लड़की से होटल मालिक, मैनेजर और स्पा चलाने वाले शख्स ने रेप किया था। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अबतक की जांच में यह सामने आया है कि किशोरी का इंस्टाग्राम के जरिये एक किशोर से संपर्क हुआ। वह उसके प्रेम में पड़ गई। लड़की रील बनाने की बहुत शौकीन थी। जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन भी वह अपने घर के बाहर गली में रील बना रही थी।
मोहल्ले वालों ने बताया कि किशोर एक वैन से अपने दोस्त के साथ आया। लड़की उसके साथ चली गई। दिन भर वे लोग इधर उधर टहलते रहे। इसके बाद लड़की किशोरी को अपने साथ लेकर होटल गया। होटल का खर्च न उठा पाने पर प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी की मजबूरी का फायदा उठाकर होटल मालिक, मैनेजर और स्पा संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
लग्जरी लाइफ के चक्कर में भटकी
पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी साधारण परिवार से है। हाई-फाई जिंदगी जीने की चाहत में इंस्टाग्राम पर एक किशोर के प्रेम जाल में फंस गई। पीड़िता के पिता ड्राइवर हैं और मां घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। सीमित आय वाले परिवार में पल रही किशोरी को यह जीवन रास नहीं आता था। वह सोशल मीडिया पर रील बनाती थी और वहां दिखने वाले लोगों की तरह आलीशान जिंदगी जीना चाहती थी। इसी चाहत में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर सलून में काम करने वाले 15 वर्षीय किशोर से हुई।
क्लास 5 के बाद छोड़ी पढ़ाई
सोशल मीडिया पर खुद को संपन्न और स्टाइलिश दिखाने वाले इस लड़के से किशोरी प्रेम करने लगी। उसने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स में 'बीएफ माई जान' तक लिखा था। किशोरी ने कक्षा पांच के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने के कारण वह अंग्रेजी बोलने लगी थी और बीएफ-जीएफ जैसे शॉर्ट शब्दों का इस्तेमाल करती थी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान भी वह इसी तरह की भाषा में बात करती रही।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










