लिव इन पार्टनर पर बेटी को भगाने का आरोप: ‘पापा’ कहने वाली युवती को लेकर फरार हुआ युवक, महिला ने दर्ज कराया केस

गोरखपुर|19 मई 2026
‘पापा’ कहने वाली युवती को लेकर फरार हुआ युवक, महिला ने दर्ज कराया केस

हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति पर अपनी पार्टनर की 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बेटी की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि आरोपी पिछले चार वर्षों से उसके साथ रह रहा था। परिवार का सदस्य बन चुका था। उसकी बेटी आरोपी को ‘पापा’ कहकर बुलाती थी। उसने विश्वास तोड़ते हुए बेहद शर्मनाक हरकत की।

45 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी से दो बच्चे हैं। पहला पति उसे छोड़कर दिल्ली में रहने लगा था। इसी दौरान उसकी पहचान कस्बे के ही एक शादीशुदा व्यक्ति से हुई। जो धीरे-धीरे उसके परिवार के करीब आ गया। महिला के मुताबिक आरोपी उसकी बेटियों की देखभाल करता था। पूरा परिवार उसे भरोसेमंद मानने लगा था। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। वह लंबे समय से महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था।

चार दिन से लापता है युवती

महिला का आरोप है कि 15 मई की रात आरोपी उसकी 19 वर्षीय बेटी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। अगले दिन सुबह जब बेटी कमरे में नहीं मिली तो परिवार के लोग घबरा गए। काफी तलाश के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। महिला का कहना है कि उसकी बेटी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है और घटना के बाद उसकी शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है और लगातार युवती की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहा है।

पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के सहारे तलाश में जुटी

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी और युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों का पता लगाने का प्रयास जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें