लव मैरिज के बाद बवाल: कुल्हाड़ी से हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर, तीन हमलावर अरेस्ट

गोरखपुर|29 मई 2026
कुल्हाड़ी से हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर, तीन हमलावर अरेस्ट

गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। प्रेम प्रसंग और उसके बाद हुए विवाह को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। आरोप है कि विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। जिसमें तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं है। सभी घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमरजीत, उसके पिता छोटकन उर्फ छोटेलाल और पत्नी वृंदावती शामिल हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह

पुलिस के अनुसार, जंगल डुमरी नंबर-दो निवासी अमरजीत बेंगलुरु में पेंटिंग का काम करता है। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले मंशा देवी से हुई थी। आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से मंशा देवी का गांव के ही युवक सूरज के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। मामले की जानकारी होने के बाद गांव में पंचायत भी हुई थी। बताया जा रहा है कि पंचायत में समझौते के बाद करीब दस दिन पहले अमरजीत ने अपनी पत्नी की शादी सूरज से करा दी थी। हालांकि, इस समझौते के बाद दोनों पक्षों के बीच अंदरूनी तनाव बना हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ था और दोनों पक्षों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी।

रास्ते में रोककर किया हमला

आरोप है कि बुधवार रात करीब दस बजे अमरजीत, उसका भाई अनिल और पिता छोटकन पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही सूरज वहां पहुंचा, उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी गई। शोर सुनकर सूरज के पिता रामरतन और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सूरज, उसके पिता रामरतन और बचाव करने पहुंचे श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए है। तीनों के सिर में गहरी चोटें आईं है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक रामरतन की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित ने दर्ज कराया केस

घायल सूरज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बुधवार रात अपने पिता के साथ ननिहाल से खाना खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अमरजीत, उसके पिता छोटकन उर्फ छोटेलाल और मां बिंद्रावती ने घर के सामने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि 27 मई को पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया था। 28 मई को मामले में नामजद तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।