पउए के नशे में चूर मनबढ़ ने छीन लिया मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा: दो लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद भी अकड़ता रहा मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा

गोरखपुर|06 मार्च 2026
दो लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद भी अकड़ता रहा मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा

होली की शाम पूरा शहर सेलिब्रेशन में जुटा था। लोग अपने परिजनों व रिश्तेदारों को गुलाल का टीका लगाकर आर्शीवाद ले रहे थे। इस बीच पउए के नशे में चूर एक मनबढ़ ने दो निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उसने मां-बाप के इकलौते बेटे को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। नशे में चूर निषाद पार्टी के नेता ने मोहद्दीपुर-चारफाटक फ्लाईओवर पर ऐसा तांडव किया कि, जिसने भी मंजर देखा वह सन्न रह गया। इस घटना में एमबीबीएस छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, उनका शव आधे घंटे तक फ्लाईओवर की रेलिंग से लटका रहा। वहीं, गंभीर रुप से घायल उमेश शर्मा जिन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, गुरुवार की देर रात उनकी भी मौत हो गई।

बुधवार की रात करीब 9.30 बजे नशे मेें चूर फॉरच्यूनर (UP 32 LR 0013) पर सवार युवक गोल्डेन साहनी ने चारफाटक फ्लाईओवर पर रांग साइड से जाकर एक स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी सवार को आंशिक चोटें आईं और वह धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ गया। इसके बाद उसने एक अन्य बाइक सवार उमेश शर्मा को टक्कर मारी जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। देर रात इलाज के दौरान एम्स में उनकी मौत हो गई। वह बहन के घर होली मिलन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। खुद को मंत्री संजय निषाद का भतीजा बताने वाले मनबढ़ गोल्डेन साहनी का आतंक यहीं खत्म नहीं हुआ, उसने अगले ही पल बीआरडी मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र आकाश पांडेय की स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी।

10 फिट हवा में उछला छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसबार टक्कर इतनी भयानक थी कि छात्र दस फिट ऊंचा उछलकर रेलिंग में फंस गया और सिर के बल सड़क पर गिर गया। करीब आधे घंटे तक छात्र वहीं पड़ा रहा लेकिन किसी ने मदद नहीं की। एक राहगीर के फोन करने पर आधे घंटे बाद पहुंची शाहपुर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। कार चालक गोल्डेन साहनी को इतनी बड़ी घटना अंजाम देने के बाद भी होश नहीं आया और वह फॉरच्यूनर के आगे फंसी एमबीबीएस छात्र की स्कूटी को 100 मीटर तक घसीटता रहा। इसके बाद गाड़ी लेकर भाग गया। करीब एक घंटे बाद शाहपुर पुलिस ने कैमरे की मदद से उसे अरेस्ट कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी मनबढ़ गोल्डेन साहनी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वह थाने में भी अकड़ दिखाता रहा।

शाहपुर थाने में बंद मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा।
शाहपुर थाने में बंद मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा।

रेलिंग से लटकी थी छात्र की लाश

असुरन की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने मोहद्दीपुर की ओर से आ रहे स्कूटी सवार छात्र आकाश को इतनी तेज टक्कर मारी की वह हवा में 10 फिट उछलकर पुल की रेलिंग में जा फंसा। छात्र का हेलमेट खुलकर 100 मीटर दूर नीचे जा गिरा। वह मुंह के बल गिरकर सड़क पर तड़पता रहा। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी गोल्डेन साहनी नहीं रुका। वह छात्र की स्कूटी को घसीटते हुए 100 मीटर तक ले गया, उसके बाद गाड़ी बढ़ाकर भाग गया। हादसे में दो अन्य राहगीरों को भी चोटें आई हैं। जिसमें से एक युवक का एम्स के आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और वीडियो बनाने लगे, लेकिन किसी ने भी छात्र की मदद नहीं की। इस दौरान एक राहगीर ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को रेलिंग से नीचे उतारा।

मृतक एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय।
मृतक एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय।

मां-बाप का इकलौता बेटा था आकाश

इस दर्दनाक सड़क हादसे में एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र आकाश पाण्डेय पुत्र देवेन्द्रनाथ पाण्डेय की मौत हो गई। वह संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल तहसील के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवांमाफी के रहने वाले थे। देवेंद्र नाथ पांडेय के इकलौते बेटे आकाश शुरु से काफी मेधावी थे। अपनी लगन के बल पर उन्होंने नीट क्वालीफाई किया और बीआरडी मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। परिवार में आकाश के अलावा उनकी तीन बहनें हैं। अब आकाश की मौत के बाद उनके मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा छिन गया।

आरोपी मनबढ़ ने खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख लिखकर पोस्टर भी लगवाए थे। उसने इंस्टाग्राम पोस्ट पर संजय निषाद को अपना फूफा बताते हुए फोटो लगाई है।
आरोपी मनबढ़ ने खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख लिखकर पोस्टर भी लगवाए थे। उसने इंस्टाग्राम पोस्ट पर संजय निषाद को अपना फूफा बताते हुए फोटो लगाई है।
दो लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद भी अकड़ता रहा मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा
दो लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद भी अकड़ता रहा मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा
इंस्टाग्राम पर इसी तरह गाड़ियों के काफिले की वीडियो पोस्ट कर भौकाल दिखाता था आरोपी गोल्डेन साहनी।
इंस्टाग्राम पर इसी तरह गाड़ियों के काफिले की वीडियो पोस्ट कर भौकाल दिखाता था आरोपी गोल्डेन साहनी।
आरोपी गोल्डेन साहनी मंत्री संजय निषाद को अपना फूफा बताता है, यह तस्वीर स्वयं मंत्री संजय निषाद ने क्लिक की है।
आरोपी गोल्डेन साहनी मंत्री संजय निषाद को अपना फूफा बताता है, यह तस्वीर स्वयं मंत्री संजय निषाद ने क्लिक की है।

खाना खाने दोस्त के घर गया था आकाश

बुधवार की शाम होली खेलने के बाद मृतक एमबीबीएस छात्र आकाश अपने मोहद्दीपुर के दोस्त अनूप के घर खाना खाने गया था। घटना से कुछ मिनट पहले ही वह दोस्त के घर से हाॅस्टल के लिए निकला था। वह बीआरडी मेडिकल काॅलेज के हाॅस्टल के रुम नंबर 46 में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही उसका दोस्त अनूप मौक पर पहुंचा और दहाड़े मारकर रोने लगा। उसका कहना था कि अभी तो दोस्त घर से निकला था, अचानक ये क्या हो गया। पास में मौजूद लोगों के समझाने पर वह किसी तरह संभला।

एक हजार से ज्यादा की संख्या में मेडिकल छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर अपने साथी के लिए न्याय मांगा।
एक हजार से ज्यादा की संख्या में मेडिकल छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर अपने साथी के लिए न्याय मांगा।

मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां आकाश की मौत की सूचना मिलते ही छात्रों ने हंगामा शुरु कर दिया। उनका कहना था कि आकाश की हत्या करने वाला गोल्डेन निषाद राजनीतिक रसूख वाला है। वह मंत्री संजय निषाद का भतीजा है। पुलिस उसके दबाव में आ जाएगी और वह छूट जाएगा। हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने पर छात्र शांत हुए। मामले में शाहपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस उसकी रिमांड केे लिए अपील करेगी।

अपराधिक प्रवृत्ति का है गोल्डेन साहनी

हादसे के बाद आरोपी गोल्डेन साहनी के बारे में जब नव्य जागरण की टीम ने पड़ताल करनी शुरु की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी चालक गोल्डेन साहनी के गांव बाघागाड़ा में भी उसके गुंडागर्दी व अपराध के किस्से हर जुबान पर हैं। गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरोपी ने दो-तीन सालों से पूरे गांव में आतंक मचा रखा है। वह आए दिन शराब व ड्रग्स केे नशे में गांव के लोगों से बत्तमीजी करता रहता था। खुद को मंत्री संजय निषाद का भतीजा बताकर वह लोगों को धमकाता रहता था। बुजुर्ग ने बताया कि जहां दो-तीन सालों पहले उसके पास कुछ भी नहीं था, वहीं बीते सालों में उसने अपने पूर्वजों के ही खेत व जमीनें बेंचकर प्रापर्टी का धंधा शुरु किया। इन्हीं पैसों से भौकाल दिखाने के लिए उसने सेकेंड हैंड फॉरच्यूनर गाड़ी खरीदी। आज उसी गाड़ी से कत्ल कर डाला। गांव के अन्य लोगों में भी आरोपी गोल्डेन साहनी को लेकर रोष है। उसने होली वाले दिन एक महिला यूट्यूबर को भी भद्दी-भद्दी गलियां देकर मार-पीट की थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाने में अकड़ दिखाता रहा आरोपी

घटना के एक घंटे के बाद शाहपुर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर गोल्डेन साहनी को अरेस्ट कर लिया। हालांकि आरोपी गिरफ्तार होने के बाद भी अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए थाने में अकड़ दिखाता रहा। गिरफ्तारी के वक्त वह काले कपड़े में बिना चप्पल के दिखा। लेकिन गुरुवार की सुबह वह नेताओं की वेशभूषा में नजर आया। सफेद शर्ट के साथ ही जिंस पहनकर वह मुस्कुरा रहा था। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी उसके चेहरे पर किसी तरह की कोई शिकन नहीं थी। पत्रकारों व पुलिसकर्मियों को फोटो लेते देख वह पैंट की जेब हाथ डाल ले रहा था। उसके कुछ सहयोगी लगातार कपड़े व खाना पहुंचाने में जुटे रहे। वहीं, थाने पहुंचे एक अधिवक्ता उसे जमानत दिलाने का भरोसा देते नजर आए।

दो लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद भी अकड़ता रहा मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा

फॉरच्यूनर पर है 35 चालान

पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिस फॉरच्यूनर गाड़ी को गोल्डेन साहनी चला रहा था उस पर 35 चालान के मामले दर्ज हैं। जिनमें 25 से अधिक मामले ओवर स्पीडिंग के हैं। इन 35 मामले में 12 का चालान भरा गया है शेष चालान अनपेड हैं। घटना के बाद लोगों के बीच इस बात को लेकर भी रोष है, कि अगर समय रहते फॉरच्यूनर गाड़ी पर प्रभावी कार्रवाई हो जाती तो आज निर्दोषों की जान नहीं जाती।

अपने मित्र को श्रद्धांजलि देते मेडिकल छात्र।
अपने मित्र को श्रद्धांजलि देते मेडिकल छात्र।

छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

गुरुवार शाम करीब 6 बजे मेडिकल कॉलेज के हजारों छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला और दोषी गोल्डेन साहनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दो लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद भी अकड़ता रहा मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा
दो लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद भी अकड़ता रहा मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा
दो लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद भी अकड़ता रहा मनबढ़ गोल्डेन साहनी, खुद को बताता है मंत्री संजय निषाद का भतीजा

पिता ने दी मुखाग्नि, सभी की आंखें हुईं नम

मृतक एमबीबीएस छात्र आकाश पाण्डेय का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव बरगदवांमाफी में किया गया। इस दौरान मृतक आकाश के परिजनों के अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों छात्र, विधायक अनील त्रिपाठी और कई ग्राम सभाओं के लोग मौजूद रहे। बेटे आकाश को जब पिता देवेन्द्रनाथ पाण्डेय ने मुखाग्नि दी तो सभी की आंखे भर आईं। मुखाग्नि देते हुए पिता फफक पड़े तो वहीं आकाश के साथी छात्र भी रोने लगे। माहौल इतना गमगीन था कि वहां मौजूद लोगों में कोई शख्स भी अपने आंसू रोक नहीं पाया।

एमबीबीएस छात्र को श्रद्धांजलि देने के लिए निकला कैंडल मार्च

मृतक एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार की शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स शाहपुर तिराहे तक कैंडल मार्च निकला। इस दौरान छात्रों ने कहा कि उनके साथी आकाश पांडेय को नशे में चूर गोल्डेन साहनी ने जानबूझकर गाड़ी से कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। छात्रों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना एक गंभीर लापरवाही का परिणाम है, जिसमें एक व्यक्ति के शराब के नशे में रैश ड्राइविंग से भविष्य के एक बेहतरीन डॉक्टर की मौत हो गई। छात्रों ने कहा कि इस हादस के शिकार लोगों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।