मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: सामाजिक सेवा और युवा नेतृत्व पर विशेष चर्चा, नयी कार्यकारिणी का गठन

गोरखपुर|12 मई 2026
सामाजिक सेवा और युवा नेतृत्व पर विशेष चर्चा, नयी कार्यकारिणी का गठन

मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा का शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्य अंदाज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर रोड स्थित निजी होटल में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों और सोसायटी के सीनियर लोगों का स्वागत किया गया। समारोह में सामाजिक सेवा और युवा नेतृत्व पर विशेष चर्चा हुई।

नव-नियुक्त अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने मंच की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने व्यापार संवर्धन और समाज सेवा पर जोर दिया। रक्तदान, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने की बात कही। दुर्गेश ने कहा, “युवा शक्ति समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है। मंच सेवा और नेतृत्व दोनों में आगे रहेगा।” निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कीं। इस दौरान कई सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में अभिषेक पोद्दार भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ शाखा सदस्य का सम्मान अंकित गाडिया को मिला। विशेष सहयोग सम्मान स्वीटी अग्रवाल और सर्वश्रेष्ठ कार्यकारिणी सदस्य का सम्मान संचित भलोटिया को दिया गया।

सामाजिक सेवा और युवा नेतृत्व पर विशेष चर्चा, नयी कार्यकारिणी का गठन

मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। उन्होंने युवाओं की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा, “युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। समाज सेवा में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।” विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के सराफा कारोबारी अनूप सराफ मौजूद रहे। उन्होंने मंच की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने मंच की उपलब्धियों और देशभर में चल रही शाखाओं की जानकारी दी।

मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में संचित भलोटिया को शाखा सचिव बनाया गया। अंकित गाडिया, अंकित पोद्दार, रजत लाठ और पीयूष तुलस्यान को उपाध्यक्ष बनाया गया। आकाश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी मानस खेतान और जनसंपर्क अधिकारी मनीष मित्तल बनाए गए। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव संचित भलोटिया ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मंच युवाओं की ऊर्जा और सेवा भावना का प्रतीक है। आने वाले समय में और बड़े कार्य किए जाएंगे।”

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।