गोरखपुर में आज 4 घंटे रहेगा पावर कट: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी सप्लाई, विभाग ने लोगों से की अपील

गोरखपुर|
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी सप्लाई, विभाग ने लोगों से की अपील

शहर में गुरुवार को सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइन शिफ्टिंग के चलते कई इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अलग-अलग बिजली घरों और फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है।

खोराबार उपकेंद्र के सूबा बाजार फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। राप्ती नगर उपकेंद्र के कृष्णा नगर, फेस-3, मोती पोखरा, पत्रकारपुरम और दूरदर्शन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली नहीं आएगी। इसके अलावा दुर्गाबाड़ी बिजली घर के हनुमंत नगर फीडर तथा राप्ती नगर न्यू उपकेंद्र के करीम नगर और रेल विहार फीडर के इलाके प्रभावित रहेंगे। सरदार नगर के भऊवापार, चौरी चौरा के वेस्ट फीडर और मेडिकल कॉलेज बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों में भी चार घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी।

काम पूरा होते ही बहाल होगी सप्लाई

विभाग के मुताबिक, सुबह 11 बजे से पहले बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लेना बेहतर रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।